Deoli News 15 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला निर्वाचन अधिकारी टोंक ने निवारिया व राजमहल ग्राम पंचायत में हुए रिक्त वार्ड पंच पद के उपचुनाव की शुकवार को लोकसूचना जारी की है। लिहाजा 2 ग्राम पंचायत के दो वार्डों में उपचुनाव होंगे।
उपखंड अधिकारी कार्यालय देवली से प्राप्त अधिसूचना के अनुसार राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम के तहत पंचायत समिति के निवारिया में वार्ड पंच वार्ड संख्या 7 (अन्य पिछड़ा वर्ग) तथा राजमहल में वार्ड 8 अनुसूचित जाति का उपचुनाव होगा। कार्यक्रम अनुसार नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी को अभ्यर्थी 20 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र निवारिया व राजमहल में भर कर देंगे। वहीं 21 जून को जांच के बाद अभ्यर्थी दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव लड़े जाने की स्थित में 30 जून को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक पंचायत सभा की मुख्यालय निवारिया पर मतदान केन्द्र शहीद सैनिक हंसराज जाट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
निवारिया बायां भाग तथा सैनिक भूराराम गुर्जर राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजमहल दायां भाग में मतदान होगा।
उपचुनाव के अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों में हलचल शुरू हो गई है।


