योग के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक
Deoli News 15 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आर्ट ऑफ लिविंग बंगलोर के तत्वाधान में श्रीश्री स्कूल ऑफ योगा के मिशन में आवां (देवली) निवासी नवल किशोर पारीक को टोंक, अजमेर, केकडी व शाहपुरा का जिला समन्वयक नियुक्त किया है।
इसके तहत पारीक इस वर्ष 12 जून से 30 जून 2025 की अवधि में इन जिलों में संस्था से निर्देशित विभिन्न योग प्रशिक्षणों व गतिविधियों को आयोजित कर आमजन को योग के प्रति जागरूक करेंगे। पारीक को योग गतिविधियों के प्रारूप तैयार करने के गुर बताए गए हैं। श्रीश्री स्कूल ऑफ योगा की ओर से इन चारों जिलों में सरकारी, स्वयंसेवी, सामाजिक संस्थाओं व आमजन से जुड़े विभिन्न संगठनों से सम्पर्क किया जाएगा। इसे लेकर धर्मगुरु श्रीश्री रविशंकर की बंगलौर स्थित शाखा से नियुक्त पत्र जारी कर पारीक को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।



