“पब्लिक इश्यू”
Deoli News 15 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड हनुमान नगर क्षेत्र स्थित कॉलोनी में दूसरे इलाके का गंदा पानी एकत्र होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह समस्या पिछले कई दिनों से लगातार बना रही है, जो बढ़ती भी जा रही है। कॉलोनीवासी हरिसिंह, पुष्पेंद्र सिंह नरूका, रणजीत सिंह, दयाराम आदि ने बताया कि एजेंसी एरिया स्थित सिग्मा स्कूल की पीछे व आसपास की कॉलोनी का पानी बहकर कोटा रोड पर बस्ती सड़कों पर जमा हो रहा है। यह स्थिति गत एक माह से अधिक समय से बनी है। लोगों का घरों का पानी सड़क पर एकत्रित होने से गंदगी पनप रही है तथा यह समस्या और बढ़ने का अंदेशा है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि यह पानी रणजीत मीणा व मोहन सुवालका के मकान के करीब एकत्र हो रहा है, जो धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। ऐसे में गंदा पानी एकत्र होने से लोगों के लिए परेशानी का सबब है।
क्षेत्रवासियों ने कुचलवाड़ा ग्राम पंचायत से उक्त समस्या का निराकरण करने की गुहार लगाई है। लोगों ने बताया कि इसे लेकर उन्होंने हाल ही में ग्राम पंचायत मुखिया को भी अवगत कराया है।


