अवैध खनन, परिवहन, हथियार व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश
Jahazpur News 15 जून (आज़ाद नेब) शाहपुरा पुलिस अधीक्षक राजेश कांवत ने शुक्रवार को वृत कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर क्षेत्र के थानाधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली।
पुलिस उपाधीक्षक अजित सिंह मेघवंशी ने बताया कि वृत कार्यालय पर पहुंचने पर एसपी राजेश कांवत को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया गया। पेंडिंग कार्य को समय पर करने के निर्देश दिए एवं क्षेत्रीय थानाधिकारियों की क्राइम बैठक ली। जिसमें अवैध खनन, परिवहन पर रोकथाम, अवैध हथियारों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही, ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। जिनकी वजह से हादसे होते है।
इस दौरान जहाजपुर कार्यवाहक थानाधिकारी बलवीर खान, पंडेर थानाधिकारी कमलेश मीणा, शक्करगढ़ थाने के एसआई शिवराज मौजूद थे।


