विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
Deoli News 15 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड पर शुक्रवार रात उत्पात मचाने पर एक शिक्षक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबकि उसके साथी को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह के अनुसार बीती रात थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक जयपुर रोड पर होटल गोविंदा के करीब विवाद कर रहे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो लोगों की भीड़ जमा थी। पुलिस ने आकाश भूषण पुत्र महावीर प्रसाद ढोली निवासी कोटा रोड थाना हनुमान नगर देवली को घायल स्थित में रराजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिसका उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि यह बाइक से गिर गए थे। इस वजह से घायल हुआ। पुलिस ने मारपीट से इनकार किया है। वही शिक्षक विकास मीणा पुत्र रामनिवास मीणा निवासी भेरूपुरा बोटुंदा थाना टोडारायसिंह हाल निवासी कोटा रोड को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया गया कि दोनों जने साथ थे, जो किसी पर लाठी से वार कर रहे थे। वहीं उत्पात मचा रहे थे। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है तथा संबंधित पीड़ित पक्ष को रिपोर्ट देने को कहा है।




