Deoli News 15 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के बंगाली कॉलोनी निवासी एक युवक ने स्वयं के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को देवली थाने में मामला दर्ज कराया है।
प्रकरण के अनुसार यह मामला बंगाली कॉलोनी निवासी राजकुमार पुत्र जमुनालाल ढोली ने दर्ज कराया है। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि गत 13 जून को रात 11 बजे वह अपने दोस्त सिकंदर के घर बैठा था। इस बीच विशाल तेजी पुत्र राजेश तेजी आया। जिसने आते ही मारपीट शुरू कर दी तथा प्रार्थी के सिर पर लकड़ी की दे मारी। जिससे खून बहने लगा। आरोप लगाया कि विशाल ने पीड़ित को चाकू दिखाते हुए जान से मारने के धमकी दी। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव किया तथा पीड़ित को अस्पताल ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



