Deoli News 29 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रामथला गांव में रविवार को नाथूलाल पुत्र हीरालाल कुमावत के बाड़े में रखी ज्वार की कई ट्रॉली कड़बी आग लगने से जलकर राख हो गई।
आग लगने की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सहयोग से आग बुझाने में जुट गए। समय रहते सूचना मिलने से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे पास में रखी अन्य कड़बी आग की चपेट में आने से बच गई। दमकल केंद्र की सूचना के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। मौके पर दमकल केंद्र देवली के धर्मेंद्र मीणा, फायरमैन कमल मेहता और नीरज कुमार चौधरी सहित ग्रामीणों ने आग बुझाने में सहयोग किया। आग से आधा दर्जन से अधिक ट्रॉली कड़बी जलकर राख हो गई। इस दौरान गांव में अफरा तफरी मची रही।



