एमबीए में मिली सफलता
Deoli News 28 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के नासिरदा (देवली) निवासी निश्चल पुत्र मनोज जैन ने एमबीए में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
निश्चल के चाचा एवं देवली में कीर्ति फैशन के संचालक सुनील जैन ने बताया कि निश्चल ने हिमाचल प्रदेश के आईआईएम सिरमौर से एमबीए किया है। जिसमें उसे गोल्ड मेडल मिला है। निश्चल ने देवली में भी पढ़ाई की थी और उसने अपनी सफलता का श्रेय पिता मनोज, माता रिंकू देवी के साथ दादा कन्हैया लाल जैन को भी दिया है। जिनके प्रेरणा से यह सफलता हासिल की। परिजनों ने निश्चल को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।



