Deoli News 17 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी के तहत शुक्रवार रात हनुमान नगर थाना अधिकारी गणेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऊंचा ज्योति कॉलोनी में फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का संदेश दिया। पुलिस प्रशासन चुनाव के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रहा है।



