Deoli News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र की माँ बीजासन गौशाला कुंचलवाड़ा कलाँ में शनिवार को नवरात्र पर गौसेवा का एक मनमोहक दृश्य देखने को मिला।
यहाँ देवली निवासी महेश मंगल और रामपाल गर्ग ने विभिन्न मौसमी फलों और सब्जियों की आकर्षक रंगोली सजाकर गौमाता को श्रद्धापूर्वक भोग लगाया। इस अनूठी रंगोली में सेब, केले, अनार, पपीता, खरबूजा, तरबूज और चुकंदर के साथ-साथ हरी सब्जियां, हरा चारा और गुड़ का उपयोग कर गौमाता का विशेष पूजन किया गया। नई कृषि मंडी के सामने स्थित इस गौशाला में गौभक्तों ने इस रचनात्मक सेवा के जरिए गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त कर समाज को जीव सेवा का संदेश दिया। इस दौरान गौसेवक परमेश्वर सोयल, चेतन शर्मा, रोहित, पवन, जगदीश मीणा, कालू और पिंटू सोयल सहित कई ग्रामीण थे।



