Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"जेको चवदो झूलेलाल" के जयकारों के साथ मनाया चेटीचंड

“जेको चवदो झूलेलाल” के जयकारों के साथ मनाया चेटीचंड

“देवली में निकली शोभायात्रा”


Deoli News 21 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की जयंती ‘चेटीचंड’ शुक्रवार को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। उत्सव का आगाज़ सुबह वाहन रैली के साथ हुआ। इस मौके पर कई कार्यक्रम हुए।

जिसमें समाज के महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। पूज्य पंचायत के अध्यक्ष विनोद धर्मानी ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं द्वारा पारंपरिक पजड़े गाए गए और दोपहर में गुरु के लंगर का आयोजन हुआ। शाम को शहर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई, जिसका देवली के व्यापार महासंघ अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ़ सहित बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा व जलपान से स्वागत किया। मधुर बैंड, सिंधी ढोल और पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं के उत्साह ने पूरी शोभायात्रा को बेहद आकर्षक बना दिया। शोभायात्रा बनास नदी तट स्थित बोरड़ा गणेश मंदिर पहुँची, जहाँ सामूहिक पल्लव प्रार्थना और आरती के बाद पवित्र ज्योत को बनास के जल में विसर्जित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d