कार्यक्रम में झुमी महिलाएं
Deoli News 5 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) त्रिशला महिला मंडल की ओर से मंगलवार को फाग महोत्सव का आयोजन दिगंबर जैन मंदिर महावीर में किया गया। अध्यक्षा पिंकी सेठी ने बताया कि फागोत्सव का उद्घाटन मंजू जैन एवं विमला जैन ने किया।
जबकि दीप प्रज्वलन सरोज, लता, पिंकी जैन ने किया। महिला महासमिति की ओर से “नारी तेरे रूप अनेक” मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से की गई। इसी के साथ नारी सम्मान का कार्यक्रम भी हुआ। इसके अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और गेम्स भी आयोजित हुए। इस मौके पर फाग के गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया। परस्पर गुलाल लगाकर होली की खुशी का इजहार किया। इस दौरान महासमिति की अध्यक्षा विनीता जैन, प्रीति जैन, रंजना जैन, मोना जैन, माया जैन, राजकुमारी जैन व पूजा जैन उपस्थित थी। फागोत्सव में कान्हा व राधा का किरदार सुनैना जैन और प्रिया जैन ने निभाया। महिला मंडल की करीब 150 सदस्याओं ने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई।



