Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबदहाल नालियों की परेशानी, लोगों को हो रही है असुविधा

बदहाल नालियों की परेशानी, लोगों को हो रही है असुविधा

समस्या निस्तारण की दरकार


Deoli News 5 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की ज्योति कॉलोनी, जो कि अनन्या हॉस्पिटल के ठीक पीछे स्थित है, वहाँ के लोग पिछले कई महीनों से सुविधा के अभाव में संकट व परेशानी झेल रहे हैं।

लोगों ने बताया कि कॉलोनी में नालियों की व्यवस्था चरमरा गई है, जिसके चलते गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह नाला आगे चलकर गौतम धर्मशाला की ओर जाता है, जो आगे जाम है। वहीं वर्तमान में नालियाँ जाम होने या सही न होने के कारण पानी निकासी के बजाय गलियों सड़क पर जमा हो रहा है। कॉलोनी के लोगों ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका मण्डल को भी लिखित शिकायत दी थी।

लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है और न ही कोई सुधार किया गया है। नाली के गंदे और बदबूदार पानी के जमाव से बीमारियों और मच्छरों का प्रकोप तेज़ी से बढ़ रहा है। लोगों ने नगर पालिका मंडल से उक्त समस्या के निराकरण की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d