Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationभारी बारिश की चेतावनी के चलते जिलेभर की स्कूलों की छुट्टी

भारी बारिश की चेतावनी के चलते जिलेभर की स्कूलों की छुट्टी


Deoli News 2 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रबंधन एवं राजस्थान जयपुर आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से टोंक जिले में भारी बारिश को देखते हुए शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

जिला कलक्टर ने यह अवकाश शनिवार 3 अगस्त के लिए पूरे जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए किया है, ताकि संभावित बाढ़ के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा हो सके। जिला कलक्टर ने अपनी प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए 3 अगस्त को सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। जबकि स्टाफ यथावत कार्य करेगा। वही संस्थाओं की ओर से उक्त आदेश का उल्लंघन किए जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d