Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबालाजी मंदिर समिति की बैठक हुई, दोनों पक्षों ने निर्णय लिया

बालाजी मंदिर समिति की बैठक हुई, दोनों पक्षों ने निर्णय लिया


Deoli News 28 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री बालाजी मंदिर समिति कासीर की बैठक रविवार को बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित हुई।

सरपंच शिवजी राम चौधरी ने बताया कि सोडा निवासी हनुमानदास ने कासीर मंदिर का ट्रस्ट अपने परिवार के पांच सदस्यों को लेकर देवस्थान विभाग में रजिस्टर्ड करवा लिया था। इसका पता ग्रामीण को दो-तीन साल बाद लगा। इसे लेकर ग्रामवासियों ने देवस्थान विभाग उदयपुर में अपील की थी। जिसका विवाद गत 13-14 साल से देवस्थान विभाग अजमेर में लंबित था। रविवार को दोनों पक्षों ने मंदिर में बैठकर इस विवाद का निपटारा कर लिया। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि विवादित प्रन्यास का नाम श्रीबालाजी मंदिर कासीर नवनिर्माण समिति सोडा तहसील मालपुरा संशोधित कर श्री बालाजी मंदिर समिति कासीर करने तथा ट्रस्ट के अध्यक्ष व सचिव के पद पर कासीर ग्राम के व्यक्ति को निर्वाचित करने व इस ट्रस्ट में 5-6 सदस्य कासीर ग्राम के जोड़ने का निर्णय किया।

दोनों पक्षों ने मिल बैठकर सर्वसम्मति प्रस्ताव से लिया। बैठक में सचिव शिशुपाल चौधरी, पारस जैन, रामधन पटेल, सांवरिया पाराशर, नानू गुर्जर समेत कई सदस्य उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d