Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबिजली का बिल कम करने के 5 आसान उपाय, जानिए विभाग के...

बिजली का बिल कम करने के 5 आसान उपाय, जानिए विभाग के सहायक अभियंता से

(यूजफुल इनफॉरमेशन)


Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महंगाई के इस दौर में बिजली का बिल हर महीने घर के बजट को हिला देता है, लेकिन थोड़ी जागरूकता से हम हर महीने 300 से 500 तक की बचत आसानी से कर सकते हैं। दैनिक ब्यूरो बिजली उपभोक्ताओं के लिए लेकर आया है, यह आसान उपाय।

विद्युत निगम के सहायक अभियंता देवली डीके जैन ने बताया कि बिजली की बचत करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं। इनमें एलईडी बल्ब और ट्यूब का उपयोग करना, जो पुरानी सीएफएल या टंगस्टन बल्ब के मुकाबले 80% तक कम बिजली खपत करते हैं। इसके अलावा फ्रिज और AC की सही सेटिंग रखना भी महत्वपूर्ण है, फ्रिज को 3-5 डिग्री पर रखना और दरवाजा बार-बार न खोलना, और एसी को 24–26°C पर सेट करने से 20% तक बिजली बचती है।

उन्होंने बताया कि वॉशिंग मशीन और गीजर का सीमित उपयोग भी बिजली की बचत में मदद कर सकता है। वॉशिंग मशीन को “इको मोड” में चलाना और पूरे लोड पर ही इस्तेमाल करना, और गीजर का टाइमर लगाना, ताकि वह जरूरत से ज्यादा न चले, बिजली की बचत में मदद कर सकता है। प्राकृतिक रोशनी का अधिक उपयोग करना भी एक अच्छा तरीका है। दिन में कमरे की खिड़कियां खुली रखना और बिजली की लाइटें बंद करना न केवल बिजली बचाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। अभियंताओं का कहना है कि पुराने उपकरणों को बदलना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

वहीं 5 साल से पुराने पंखे, मोटर, फ्रिज ज्यादा बिजली खपत करते हैं, जबकि नई 5 स्टार रेटिंग वाले उपकरण बिजली की बचत में मदद करते हैं। इन उपायों को अपनाकर आप हर महीने 500 रुपए तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि यह सभी उपाय आसान है। लेकिन इनकी ओर लोगों का ध्यान नहीं जाता।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d