Deoli News 3 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर डेम के कैचमेंट एरिया में बुधवार को हुई भारी वर्षा के बाद गुरुवार को पानी की बंपर आवक हो रही है। यद्दपि त्रिवेणी पर बनास नदी के गेज में कमी दर्ज हुई है।
लेकिन वह यथावत बनी हुई है। बीसलपुर डेम के नियंत्रण केंद्र की सूचना के मुताबिक आज सुबह 6 बजे डेम का जलस्तर आरएल 313.07 मीटर दर्ज हुआ। जबकि गुरुवार 10 बजे ये जलस्तर बढ़कर आरएल 313.17 मीटर हो गया है। वहीं दोपहर 12 बजे आरएल 313.28 मीटर हो गया। जबकि बीती रात त्रिवेणी पर 8 बजे तक गेज 8 मीटर से गिरकर रात 10 बजे 4.30 मीटर रह गया, जो आज भी बरकरार है। उम्मीद है शाम तक डेम में भारी आवक होगी। यदि इसी तरह पानी की आवक रही तो बांध का जलस्तर जल्द 314 मीटर के आंकड़े को छू जाएगा।



