Saturday, September 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskभजन संध्या में बिखरी श्रीकृष्ण भक्ति की छटा, दही हांडी फोड़ी

भजन संध्या में बिखरी श्रीकृष्ण भक्ति की छटा, दही हांडी फोड़ी


Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार रात हनुमान नगर में कुंचलवाड़ा रोड स्थित हनुमान नगर नवयुवक मंडल के तत्वावधान एवं जनसहयोग से भजन संध्या का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण के भजनों का श्रवण किया। भजन संध्या में मुख्य गायक गौतम शर्मा, त्रिलोक साहू एवं कुलदीप शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मंडल की ओर से सभी गायकों का तिलक लगाकर एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में हनुमान नगर थानाधिकारी गणेश मीणा एवं निशाबाई किन्नर मौजूद थी। जिनका मंडल सदस्यों ने स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत गायक त्रिलोक साहू ने गणेश वंदना के साथ की।

इसके बाद मुख्य गायक गौतम शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए। भजनों के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। भजन संध्या के दौरान छोटे बच्चों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए बच्चों को पारितोषिक देकर उत्साहवर्धन किया गया। वहीं हनुमान नगर नवयुवक मंडल के सदस्यों की ओर से दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

दही हांडी फोड़ने के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि कॉलोनीवासियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम देर रात तक भक्तिमय माहौल में रहा।

संबंधित खबर:-

उपवास, कीर्तन, दर्शन और आरती…रोहिणी नक्षत्र में जन्मे नटखट नंदलाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here