Deoli News 22 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को समरसता पर्व के रूप में मनाया जा रहा है।
इसे लेकर 23 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। यह आयोजन पटेल नगर शिव मंदिर के पास शाम 4 बजे होगा। इसमें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर एससी, एसटी वर्ग के प्रबुद्ध लोगों से मिलकर कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है और डॉ. अम्बेडकर का साहित्य भेंट किया जा रहा है।
शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, संगोष्ठी संयोजक राजेंद्र सिंह राणावत, समरसता पर्व संयोजक मुकेश मीणा, सह संयोजक नवरंग वर्मा, गौरव बैरवा, राजेश मल्होत्रा, भरत वाल्मीकि , ललित तेजी, मोहन बच्चेतिय, यादव राय बदलोटिया, घीसालाल ने संपर्क कर लोगों को संगोष्ठी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।



