Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन किया

मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन किया


Deoli News 27 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पदम कुमार पाटनी ने शनिवार रात नई कार्यकारिणी का गठन किया है।

इस कार्यकारिणी में हुकुमचंद सेठी व डॉ. विमल जैन को संरक्षक मनोनीत किया है। इसी प्रकार संजय काला, गोविंद बाकलीवाल को उपाध्यक्ष, महावीर सांडला को मंत्री, अनिल बाकलीवाल को कोषाध्यक्ष बनाया है। जबकि राजकुमार कोठारी, पवन पाटनी को सांस्कृतिक मंत्री एवं प्रवक्ता मनोनीत किया है। राजकुमार अजमेरा धर्मशाला प्रभारी होंगे। इसके अलावा मंदिर व्यवस्था एवं शांतिधारा प्रभारी एवं पाठशाला प्रभारी के रूप में राजेंद्र लुहाड़िया, पदमचंद अजमेरा, मनोज अजमेरा, रविंद्र पाटनी समेत 20 सदस्य बनाए गए हैं। साथ ही महावीर बाकलीवाल मिडिया प्रभारी बनाया गया है। यह जानकारी प्रवक्ता पवन पाटनी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d