Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationमतदाता सूची प्रकाशित, दावों और आपत्तियों के लिए अंतिम तिथि 15 जनवरी

मतदाता सूची प्रकाशित, दावों और आपत्तियों के लिए अंतिम तिथि 15 जनवरी


Deoli News 16 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के ‘प्ररूप-5’ के तहत यह सूचना जारी करते हुए, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण ऑफिसर, पूजा मीणा ने सभी पात्र मतदाताओं से सूची के निरीक्षण और आवश्यक होने पर दावे, आपत्तियाँ दाखिल करने की बात कही है।

निर्वाचक नामावली की प्रतिलिपि कार्यालय समय के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण ऑफिसर (उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट उनियारा), देवली उपखंड अधिकारी कार्यालय में और तहसीलदार उनियारा, तहसीलदार दूनी और तहसीलदार नगरफोर्ट के कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। नामावली तैयार करने की अर्हक तिथि एक जनवरी, 2026 निर्धारित की गई है।

दावा व आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि

यदि किसी मतदाता को नामावली में नाम शामिल किए जाने पर कोई आपत्ति है, किसी नाम को हटाने की आवश्यकता है, या प्रविष्टि की विशिष्टियों (विवरणों) में कोई आपत्ति है, तो वह 15 जनवरी 2026 को या उससे पहले संबंधित प्ररूप (प्ररूप 6, 7 या 8) में अपना दावा या आपत्ति दाखिल कर सकता है।

युवाओं के लिए एक और मौका

एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, ऐसे युवा नागरिक जो वर्ष 2026 की आगामी अर्हता तिथियों यानि एक अप्रेल 2026, एक जुलाई 2026, या एक अक्टूबर 2026 में से किसी भी तारीख को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हैं, वे भी सूचना जारी होने की तारीख से अग्रिम में ‘प्ररूप 6’ भरकर मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए दावा कर सकते हैं। इन दावों पर संबंधित तिमाही में उनकी अर्हता तारीख के संदर्भ में विचार किया जाएगा।

दावा व आपत्ति यहां जमा कराएं

दावे या आपत्तियाँ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण ऑफिसर के कार्यालय उनियारा नमें, या सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) देवली/तहसीलदार उनियारा/तहसीलदार दूनी/तहसीलदार नगरफोर्ट या संबंधित पदाभिहित अधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश किए जा सकते हैं। लेकिन वह अंतिम तिथि से पहले प्राप्त हो जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d