Desk News 16 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जीआरपी थाना आबू रोड जिला जीआरपी उत्तर जोधपुर में स्थापित मनोज कुमार राजपूत को राजस्थान पुलिस सेवा पदक मिला है।
दरअसल जीआरपी थाना आबू रोड पर थाना अधिकारी के पद पर कार्यरत उप निरीक्षक मनोज कुमार राजपूत को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राजस्थान पुलिस दिवस पर महानिदेशक पुलिस की ओर से राजस्थान पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। राजपूत इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। जिनमें उत्तम, अति उत्तम, सर्वोत्तम सेवा चिन्ह, डीजीपी डिस्क एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक शामिल है। यह पुरस्कार उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रमाण है।



