Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damमहज 2 सेमी आया बीसलपुर डैम में पानी

महज 2 सेमी आया बीसलपुर डैम में पानी


Deoli News 4 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अगस्त माह के चार दिन बीतने के बावजूद अभी तक बीसलपुर डैम में पानी की आवक शुरू नहीं हुई है। वहीं पिछले कई दिनों से बांध का जलस्तर आरएल 310 मीटर के आसपास चल रहा है।

इसकी एक वजह यह भी है कि बीसलपुर डैम के प्रमुख स्रोत बीगोद स्थित त्रिवेणी केंद्र है। जहां से तीन नदियों का पानी बहकर बीसलपुर डैम में आता है। लेकिन इस बार त्रिवेणी का गेज पिछले डेढ़ माह से शून्य बना हुआ है। लिहाजा मुख्य जल स्रोत से पानी की आवक नहीं हुई। वहीं आसपास की हुई बारिश से आधा मीटर से अधिक पानी की आवक हुई है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। रविवार सुबह 6 बजे बंद का जलस्तर 310.16 मीटर है। बीते 24 घण्टे में 2 सेमी पानी आया है। इसके अनुसार बांध में 11.242 टीएमसी पानी है। यह पानी कुल स्टोरेज का 29.05 फीसदी है। जबकि आज 4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं कुल 550 एमएम बारिश हुई है और त्रिवेणी का गेज फिलहाल शून्य चल रहा है। ऐसे में अब यह सवाल उठने लगा है कि आखिर इस बार बीसलपुर डैम में पर्याप्त पानी की आवक भी होगी या नहीं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d