Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsअग्रवाल महिलाओं ने 16 दिनों तक किया सामूहिक गणगौर पूजन

अग्रवाल महिलाओं ने 16 दिनों तक किया सामूहिक गणगौर पूजन


Deoli News 10 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अग्रवाल समाज देवली की महिलाओं ने समाज के पंचायत विश्रामगृह में आयोजित गणगौर महोत्सव में गत 25 मार्च से 16 दिनों तक सामूहिक पूजा अर्चना की।

समाज की उपाध्यक्ष हंसा गोयल ने बताया की प्रतिदिन ईसर-गौरा के पूजन के साथ विभिन्न कार्यक्रम हुए। शीतला सप्तमी के दिन धूमधाम से गणगौर माता को बैंडबाजे के साथ जुलूस के रूप में लाया गया। वहीं गत 5 अप्रैल को मुख्य बाजार में जैलिया निकाली गई। इसी तरह 6 अप्रैल को महिलाओ द्वारा बोरडा गणेश मंदिर में भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया। यहां विभिन्न खेलकूद का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंगलवार को ईसर, गणगौर की हल्दी, मेंहदी की रस्म हुई। जिसमे महिलाओ ने विभिन्न मनमोहक नृत्य व गायन की प्रस्तुतियां दी।

इस दौरान मंत्री दीप शिखा गुप्ता, सुरभि गर्ग , शिल्पा कंछल, नीलू गर्ग, दीप्ति कंछल, सुरभि मंगल,आशी मंगल, शुभी मंगल,कुसुम सिंहल सहित कई समाज की महिलाए थी।

ईद-उल-फितर की नमाज गुरुवार को

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d