Thursday, September 3, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskरजिया, नीलम और भावना बनीं कम्युनिटी मिडिएटर, जयपुर में लिया प्रशिक्षण

रजिया, नीलम और भावना बनीं कम्युनिटी मिडिएटर, जयपुर में लिया प्रशिक्षण


Deoli News 3 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एडीआर भवन जयपुर में गत 31 अगस्त से 2 सितंबर तक तीन दिवसीय मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के लिए देवली थाने से कालिका यूनिट की हेडकांस्टेबल रजिया बानो, नीलम एवं एडवोकेट भावना जैन का चयन किया गया। तीनों प्रतिभागियों समेत अन्य सदस्यों को मिडिएटर के रूप में विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। न्यायाधीश पल्लवी शर्मा, डायरेक्टर राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायाधीश नीरज भारद्वाज भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट टोंक तथा न्यायाधीश बालकिशन गोयल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जयपुर महानगर द्वितीय ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में पारिवारिक, पड़ोसी, जमीन एवं रास्ते सहित स्थानीय विवादों को आपसी समझाइश से सुलझाने की जानकारी दी गई।

मिडिएटर की भूमिका में दोनों पक्षों की बात निष्पक्षता से सुनकर आपसी सहमति से समाधान तक पहुंचने पर जोर दिया गया। न्यायिक वक्ताओं ने कहा कि मध्यस्थता से विवादों का शीघ्र समाधान होने के साथ समय और धन की बचत होती है। इससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम करने में भी मदद मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here