Friday, May 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskरविवार से गूंजेगी श्रीमद्भागवत की अमृतवाणी

रविवार से गूंजेगी श्रीमद्भागवत की अमृतवाणी

कलश यात्रा के साथ होगी शुरुआत


Deoli News 22 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इस बार पुरुषोत्तम मास में गांवड़ी पंचायत के कल्याणपुरा गांव में भक्ति और अध्यात्म का संगम होने जा रहा है।

दरअसल आगामी 24 मई से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। यजमान हंसराज नागर ने बताया कि कथा का शुभारंभ रविवार सुबह कलश यात्रा के साथ होगा, जिसमें महिलाएं और श्रद्धालु शामिल होंगे। यह ज्ञान यज्ञ 30 मई तक जारी रहेगा। कथा का प्रतिदिन समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक है, जिसमें संगीतमय भगवान की लीलाओं का वर्णन होगा। व्यासपीठ पर पं तुलसीराम शर्मा विराजमान होंगे, जो श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का विवेचन करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d