Desk News 14 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केकड़ी स्थित धर्मशाला में माली महासभा राजस्थान सेवा संस्थान की कार्यकारिणी की मीटिंग आयोजित हुई। नरेश माली राजसमंद और महावीर प्रसाद माली पनवाड़ ने बताया कि भगवान शंकर के चित्र के समक्ष दीपक जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
सभापति राजेश माली, अकताशा झालावाड़ की अध्यक्षता में प्रदेश के सारे जिले की समिति, चोखले, पंचायत संस्थान, मंदिर समिति, खेडा समिति से समाज के लोगों ने भाग लिया। वहीं बनने वाली संस्थान के लिए उद्देश्य व सविधान पर नियम बने। संस्थान का नाम तय किया गया। आदर्श माली समाज राजस्थान सेवा संस्थान क्षेत्रीय पहचाना (भोई, धिवर, राजभोई, शिवमली, राजमाली ) संस्थान के निर्माण के लिए प्रदेश चुनाव मुख्य कार्यकारिणी का निर्माण किया गया।
जिसमे प्रदेश के 75 लोगो का नाम तय हुआ। अब गांव, तहसील, जिले की कार्यकारिणी का निर्माण कर प्रदेश की कार्यकारिणी का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान भीलवाड़ा, झालावाड़, कोटा, बूंदी, टोंक, अजमेर, बांसवाड़ा, राजसमंद आदि जिलों से समाज के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



