Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsरियायती बस यात्रा स्मार्ट कार्ड 22 व 23 जुलाई को बनेंगे

रियायती बस यात्रा स्मार्ट कार्ड 22 व 23 जुलाई को बनेंगे


Deoli News 19 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग जनों के लिए देवली में रियायती बस यात्रा स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे।

जनसेवा समिति अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि यह रियायती स्मार्ट कार्ड 22 व 23 जुलाई को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बस स्टैंड देवली बुकिंग कार्यालय में बनाए जाएंगे। शिविर में बूंदी, टोंक, भीलवाड़ा व अजमेर के नागरिक स्मार्ट कार्ड बना सकेंगे। इसके लिए उन्हें लेटेस्ट पासपोर्ट फोटो, राशन कार्ड, जन्मतिथि के दस्तावेज की फोटो प्रति में से एक लानी होगी। उक्त दस्तावेज निर्वाचन पहचान पत्र, आयकर पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस व आधार कार्ड में से कोई एक हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d