Friday, March 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskलखेरा कल्याण बोर्ड के गठन और विश्वकर्मा योजना से जोड़ने की मांग

लखेरा कल्याण बोर्ड के गठन और विश्वकर्मा योजना से जोड़ने की मांग

ओबीसी आयोग सदस्य को ज्ञापन सौंपा


Desk News 27 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लखेरा, लक्षकार समाज को सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्य ओबीसी आयोग से मांग की गई।

इसे लेकर अखिल भारतीय हिन्दू लखेरा समाज युवा मंच जयपुर प्रदेशाध्यक्ष कन्हैया लखेरा, एडवोकेट गोवर्धन लक्षकार (पचेवर) और शंकर लखेरा (टोंक) ने राजस्थान ओबीसी आयोग के सदस्य मोहन मोरवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समाज के उत्थान के लिए पृथक लखेरा/लखारा कल्याण बोर्ड के गठन और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में समाज को शामिल करने की प्रमुख मांग की गई, ताकि लाख की चूड़ी बनाने वाले पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लखेरा जाति अत्यंत पिछड़ी और घुमंतू श्रेणी में आती है, जिसे सरकारी संबल और राजनीतिक भागीदारी की सख्त आवश्यकता है।

उन्होंने जोर दिया कि समाज के पारंपरिक व्यवसाय को उन्नत बनाने और गरीबी दूर करने के लिए राज्य सरकार का आर्थिक सहयोग और सरकारी मदद जरूरी है। आयोग सदस्य मोहन मोरवाल ने समाज की इन मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उचित भरोसा दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d