परिंडा अभियान से अभिरुचि कक्षा शुरू
Deoli News 18 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली में चल रहे कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर में शनिवार को परिंडा अभियान से अभिरुचि कक्षाओं की शुरुआत की गई।
स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि शिविर के प्रथम सत्र में स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य अंकित जैन व चंद्र बिहारी नागर ने शिविरार्थियों के साथ पक्षियों के लिए परिंडा बांधकर इस अभियान की शुरुआत की। अतिथियों ने कहा कि पक्षियों के लिए भीषण गर्मी में यह परिंडे अमृत के स्रोत है। पक्षियों की कई प्रजातियां आज लुप्त होने के कगार पर है। यह प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह वे सब प्रयास करे। जिससे प्राकृतिक वनस्पति, जीव जंतु व पक्षियों को बचाया जा सके।शिविरार्थियों के लगातार बढ़ रहे पंजीयन के साथ आर्ट एंड क्राफ्ट,संगीत, नृत्य, पेंटिंग, योग व प्राणायाम, ब्यूटीशियन की कक्षाएं भी संचालित होने लगी है।
ट्रेनिंग काउंसलर अनिल गौतम ने बताया कि शिविर के सभी विद्यार्थियों ने लगाओ परिंडा, बचाओ परिंदा को अभियान बनाकर अपने अपने घर पर परिंडा लगाने का संकल्प लिया। शिविर में ट्रेनिंग काउंसलर खेमराज मीना, मुकेश प्रजापति, कांता ठागरिया, मारुति जैन द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि स्काउट गाइड की ओर से यह अभिरुचि कक्षाएं हर वर्ष आयोजित की जाती है जिसका बच्चों को निश्चित तौर पर लाभ मिल रहा है। खासकर इससे बच्चे मोबाइल, लैपटॉप व टीवी की दुनिया से बाहर निकाल कर हॉबीज डेवलपमेंट में रुचि दिखा रहे हैं।



