Deoli News 17 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अभिभाषक संघ देवली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी सुबह 11 बजे न्यायालय परिसर में होगा।
इस मौके पर लिटिगेशन शेड का लोकार्पण भी किया जाएगा। अभिभाषक संघ अध्यक्ष रामधन चौधरी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर होंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन एवं विशिष्ट अतिथि पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल होंगे। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के बाद दोपहर सवा 12 बजे नगर पालिका की ओर से विधायक राजेंद्र गुर्जर का नगर पालिका सभा भवन में स्वागत कार्यक्रम किया जाएगा। विधायक बनने के बाद वे देवली पहली बार आ रहे।



