Deoli News 30 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के मुस्लिम समुदाय ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर बुधवार को वक्फ संशोधन बिल 2025 के खिलाफ एकजुटता दिखाई।
समुदाय के लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में शाम 9 से 9:15 बजे तक “बत्ती गुल” कर विरोध जताया। अख्तर सना खान, हारून अंसारी और रईस ने बताया कि देवली शहर के विभिन्न क्षेत्रों एजेंसी एरिया, भिश्ती मोहल्ला, कुरैशी मोहल्ला, अंसारी कॉलोनी, प्रताप नगर और बंगाली कॉलोनी में पूर्ण ब्लैक आउट किया गया। समुदाय ने भारत सरकार से इस बिल को वापस लेने की अपील की है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इस बिल को संविधान के अनुच्छेद का उल्लंघन बताया है और इसके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।


