Sunday, June 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskवार्ड के परिसीमन को लेकर भेजी आपत्ति, विरोध व्यक्त किया

वार्ड के परिसीमन को लेकर भेजी आपत्ति, विरोध व्यक्त किया


Deoli News 4 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली नगर पालिका के वार्ड नं 15 जनता कॉलोनी के निवासियों ने वर्तमान नगर पालिका परिसीमन को लेकर आपत्ति सीएम सहित को भेजी है।

उनका कहना है कि गुरुद्वारा रोड से सटी दो लेन को जनता कॉलोनी से अलग करने से राजनीतिक रूप से सौतेला व्यवहार होता है और कालोनी की भौगोलिक स्थिति से अनावश्यक छेडछाड की जा रही है। यह दोनों लेन एक बार फिर काटकर अन्य वार्ड में जोड़ दी गई। लोगों का कहना है कि जनता कॉलोनी देवली नगर पालिका द्वारा सृजित की गई कालोनी है, जो एक चौकोर ब्लॉक में बसी हुई है। उन्होंने मांग की है कि जो दोनों लेन काटी गई हैं, उन्हें निरस्त कर पुनः जनता कालोनी के वार्ड से ही जोड़ी रखी जाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो वार्डवासी मतदान का बहिष्कार करने के लिए स्वतंत्र होंगे।

इस आपत्ति को मुख्यमंत्री, जिला कलक्टर और निदेशक डीएलबी को भेजा गया है। इसमें पार्षद लोकेश लक्षकार और दर्जनों वार्डवासियों के हस्ताक्षर हैं। वही आपत्ति अधिशासी अधिकारी को भी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d