सावर मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा
Deoli News 18 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र में धुंवाला पुलिया के पास सोमवार सुबह करीब 8 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान अभिमन्यु पुत्र मदन लाल रेगर के रूप में हुई है, जो पाड़लिया थाना सावर, अजमेर का निवासी है। सोमवार सुबह अभिमन्यु बाइक लेकर देवली से अपने गांव वापस जा रहा था। धुंवाला पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उक्त वाहन युवक के सिर को कुचल गया। जिससे उसका सिर सड़क पर पिचक गया। सड़क पर काफी मात्रा में खून बह गया। घटना की सूचना मिलते ही सावर थाना और हनुमान नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हनुमान नगर थाना क्षेत्र में घटना होने के कारण पुलिस ने शव को देवली उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मामले में मृतक के पिता मदनलाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। हनुमान नगर पुलिस वाहन का पता लगाने में जुटी है। उधर, घर में हुई जवान युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



