Friday, March 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविराट हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया

विराट हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया


Deoli News 21 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में आगामी 2 फरवरी को सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ के पोस्टर का बुधवार को विमोचन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शक्करगढ़ के महामंडलेश्वर जगदीशपुरी महाराज होंगे, जिनका सानिध्य और प्रवचन क्षेत्रवासियों को प्राप्त होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर सवा 2 बजे पटेल नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा के साथ होगा, जो शहर के मुख्य बाजारों से गुजरती हुई ममता सर्कल पर संपन्न होगी। वहीं अपरान्ह 3 बजे ममता सर्कल पर मुख्य कार्यक्रम और धर्मसभा आयोजित की जाएगी, जहाँ जगदीशपुरी महाराज का उद्बोधन होगा।

संघ शताब्दी वर्ष को लेकर आयोजित इस सम्मेलन को लेकर स्थानीय हिंदू समाज में उत्साह है और पोस्टर विमोचन के साथ ही व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d