Deoli News 9 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला अंधता निवारण समिति टोंक और विशाल आई केयर ट्रस्ट के साझा प्रयासों से शहर के दशहरा मैदान स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में रविवार, 11 जनवरी को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगेगा।
सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलने वाले इस शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ द्वारा रोगियों का नि:शुल्क जांच कर परामर्श दिया जाएगा। वहीं चयनित रोगियों के बिना टांके वाली आधुनिक तकनीक से लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। शिविर का लाभ लेने के इच्छुक रोगियों को अपने साथ पहचान पत्र, राशन कार्ड और मोबाइल नं लाना अनिवार्य होगा, हालांकि परिजनों को अपने रहने व भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। गौरतलब है कि इस अस्पताल में राजस्थान सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए कैशलेस उपचार की स्थाई सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे वे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकते हैं।



