Saturday, June 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskवैभव को मिला व्यावसायिक पहल के लिए सम्मान व प्रोत्साहन

वैभव को मिला व्यावसायिक पहल के लिए सम्मान व प्रोत्साहन


Deoli News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा शनिवार को जयपुर में आयोजित पहले राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर देवली के युवा उद्यमी वैभव जिंदल को सम्मानित किया गया।

जिंदल की व्यावसायिक इकाई ‘सुशीला टाइल्स एंड सेनेटरी’ को राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी के तहत 90 लाख रुपए का वित्तीय लाभ प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ और राज्यमंत्री केके विश्नोई ने समारोह में वैभव को 90 लाख रुपए का चेक भेंट कर प्रोत्साहित किया। सरकार द्वारा मिली इस बड़ी आर्थिक सहायता से स्थानीय स्तर पर व्यापार विस्तार और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d