Deoli News 25 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देवली पंचायत समिति की 14 ग्राम पंचायतों में कचरा संग्रह केंद्र (वेस्ट कलेक्शन सेंटर) का निर्माण किया जाएगा।
विधायक राजेंद्र गुर्जर के प्रयासों के चलते इन विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी हो चुकी है। स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर प्रभावी ढंग से उतारने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कचरा संग्रह केंद्र के निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। विधायक राजेंद्र गुर्जर के प्रयास से इस योजना के अंतर्गत बीजवाड़, धुवांकला, विजयनगर, चांदली, कनवाडा, जूनिया, थावला, देवीखेड़ा, रामसागर, चन्दवाड़, बीसलपुर (रतनपुरा), ख्वासपुरा, पनवाड़ और बडोली ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य करवाए जाएंगे।

विधायक कार्यालय की जानकारी के अनुसार इन केंद्रों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन में आसानी होगी।
निर्जला एकादशी पर उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना



