Thursday, June 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessनिपेक्षा फाइनेंस ने शुरू की वित्तीय सेवाएं, आसान और डिजिटल लोन उपलब्ध

निपेक्षा फाइनेंस ने शुरू की वित्तीय सेवाएं, आसान और डिजिटल लोन उपलब्ध

(मार्केट न्यूज़)


Deoli News 25 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में पेट्रोल पंप चौराहा पोस्ट ऑफिस के पास स्थित निपेक्षा फाइनेंस के माध्यम से अब आमजन और व्यवसायियों को वित्तीय सहायता प्राप्त करना आसान हो गया है।

फाइनेंस के डायरेक्टर केपी सिंह नरूका ने बताया कि यह संस्थान ग्राहकों को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित ऋण सेवाएं दे रहा है है। संस्थान क्षेत्र के लोगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से काम कर रहा है। निपेक्षा फाइनेंस की सेवाओं की प्रमुख विशेषता त्वरित डिजिटल स्वीकृति और मिनटों में लोन अप्रूवल है। संस्थान द्वारा सरल व्यापार ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय व्यापारी अपने बिजनेस को नई पहचान और गति दे सकते हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए यहाँ ब्याज दरें न्यूनतम रखी गई हैं, ताकि अधिकाधिक लाभ आमजन तक पहुँच सके।

डायरेक्टर ने बताया कि पूरी तरह से कागज रहित और शत-प्रतिशत डिजिटल प्रक्रिया अपनाते हुए संस्थान यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी गुप्त शुल्क न लिया जाए। नरूका का कहना है कि विश्वसनीय सेवा और ग्राहकों का विश्वास ही उनकी प्राथमिकता है। संस्थान की प्रतिबद्धता पारदर्शी प्रक्रिया और तेज स्वीकृति के साथ हर कदम पर ग्राहक सेवा प्रदान करना है। निपेक्षा फाइनेंस कार्यालय से ग्राहक अपनी वित्तीय जरूरतों के लिए परामर्श ले सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d