Saturday, June 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ऑनलाइन प्रवेश शुरू

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ऑनलाइन प्रवेश शुरू


Deoli News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ऊँचा (भीलवाड़ा) में सत्र 2026-27 के लिए एनसीवीटी के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

संस्थान के सहायक ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 29 जून से 16 जुलाई तक राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल sso.rajasthan.gov.in या ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इस प्रवेश प्रक्रिया के लिए न्यूनतम आयु सीमा 14 वर्ष निर्धारित की गई है।।शैक्षणिक योग्यता के तहत इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, मैकेनिक डीजल और आर एंड एसी ट्रेड के लिए 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

जबकि वेल्डर ट्रेड के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण है। वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण शुल्क पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d