-
प्रथम तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया
-
संध्या में 13 कार्यक्रम प्रस्तुत हुए
-
रात 12 बजे तक चला आयोजन
Deoli News 22 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शांतिनाथ युवा मंडल देवली की ओर से शहर के अटल उद्यान स्थित टीनशेड स्थल पर 20 सितंबर को जैन सांस्कृतिक संध्या आयोजित हुई। इसमें दर्जनों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शांतिनाथ युवा मंडल के मंत्री अनिल जैन ने बताया कि इस मौके पर विभिन्न 13 सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें बच्चों, महिलाओं और बालिकाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत दिगंबर जैन अग्रवाल समाज अध्यक्ष बंसीलाल सर्राफ ने मंच उद्घाटन, शांतिनाथ मंदिर अध्यक्ष अनिल जैन ने चित्र अनावरण, आदिनाथ मंदिर अध्यक्ष ललित जैन ने दीप प्रज्वलन कर व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन ने जिनवाणी की स्थापना के साथ की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, पार्षद पंकज जैन भी मौजूद थे। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत में मंगलाचरण हुई। इस दौरान महिलाओं, बालक, बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर लॉटरी पुरस्कार भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बालक, बालिका एवं महिला पुरुष दो ग्रुप के प्रथम तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। वहीं सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सामाजिक प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से किया गया है। रात 12 बजे तक सांस्कृतिक संध्या हुई। जिसमें समाज के लोग मौजूद रहे।



