उपखंड अधिकारी पहुंची सरकारी विद्यालयों के द्वार
Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार एवं जिला कलक्टर के निर्देशानुसार मंगलवार को उपखण्ड देवली में संचालित 3 पीएम श्री राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण निर्धारित 21 बिन्दुओं तथा विद्यालयों की अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में किया गया।
इसे लेकर उपखंड अधिकारी रूबी अंसार सबसे पहले पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली पहुंची। निरीक्षण के दौरान मिड डे मिल के अन्तर्गत विद्यार्थियों के लिए तैयार भोजन चखा और गुणवत्ता जांची गई। विद्यालय में स्थित लैब, लाइब्रेरी, शौचालयों एवं कक्षा-कक्षों का परीक्षण किया गया। इसी तरह पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया तथा विद्यालय में स्थित लैब, लाइब्रेरी, शौचालयों एवं कक्षा-कक्षों का परीक्षण किया गया। इसके बाद उन्होंने पीएम श्री राउप्रावि सारडडा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कक्षा 5 के छात्र-छात्रों का शिक्षा का स्तर जांचा गया। जिसमें छात्र-छात्रों का स्तर संतोषप्रद पाया गया। पूर्व प्राथमिक कक्षाओं का निरीक्षण किया गया। उक्त तीनों विद्यालयों में व्यवस्थाएं संतोषप्रद पाई गई। कक्षा-कक्ष व विद्यालय के खेल मैदान में सफाई करवाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। उपखण्ड अधिकारी द्वारा पीएम श्री राउप्रावि सारडडा में विद्यालय परिसर में एक पौधारोपण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीबीईओ देवली अर्जुन लाल बुनकर, एसीबीईओ अरुण कुमार उपस्थित थे।
राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति कार्यशाला आयोजित
देवली। राजकीय महाविद्यालय देवली में ‘नई किरण : नशा मुक्ति केंद्र’ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय नशा मुक्ति कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मीणा एवं नोडल प्रभारी निकिता वर्मा के नेतृत्व में हुआ।

प्राचार्य प्रो. वर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों से बचने और मूल्यपरक शिक्षा अपनाने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता सत्यनारायण मीणा ने युवाओं से वैज्ञानिक एवं तार्किक सोच विकसित करने तथा नशे से दूर रहने को कहा। निकिता वर्मा ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यशाला में एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।


