Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशैक्षणिक संस्थाओं एवं कार्यालयों पर हुआ ध्वजारोहण

शैक्षणिक संस्थाओं एवं कार्यालयों पर हुआ ध्वजारोहण


Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं एवं निजी कार्यालय पर ध्वजारोहण हुआ।

समीप की देवली गांव स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में ग्राम पंचायत सरपंच शीला कंवर शक्तावत ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। सरपंच ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। सरपंच शीला कंवर ने हायर सेकेंडरी स्कूल में भी ध्वजारोहण किया। इसी तरह गांव स्थित गौरा देवी स्कूल में समाजसेवी हर्षवर्धन सिंह ध्वजारोहण किया। नगर कांग्रेस व ब्लॉक कमेटी के वर्तमान, पूर्व, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, ब्लॉक पदाधिकारी नगर पालिका वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष आदि की मौजूदगी मे देवली प्रधान गणेशराम जाट के मुख्य आतिथ्य व ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पुजारी की उपस्थित में रविवार को सुबह 9.30 पर कांग्रेस भवन पेट्रोल पंप चौराहा पर सविधान दिवस के रूप ध्वजारोहण हुआ।

यहां कांग्रेस नेता दिनेश जैन, सत्यनारायण सरसड़ी, भीमराज जैन, गोपाल मीणा, अम्बालाल मौर्य, मुकेश गर्ग, कुंदनमल, आदि थे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता व देवली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष चाँदमल जैन को श्रद्धांजलि दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d