Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskश्रद्धा के साथ मनाई गुरु गोविंद सिंह जयंती

श्रद्धा के साथ मनाई गुरु गोविंद सिंह जयंती


Deoli News 5 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित गुरुद्वारे में सोमवार को गुरु नानक नाम लेवा संगत द्वारा दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर कई कार्यक्रम हुए।

प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें संगत ने शिरकत कर गुरु चरणों में मत्था टेका। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे सुखमणि साहिब के पाठ के साथ हुई। पाठ के समापन के बाद विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें गांधीनगर से आए कथावाचक अमरजीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के प्रेरक जीवन और उनके बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अपनी कथा के माध्यम से गुरु के जीवन दर्शन की व्याख्या कर उपस्थित संगत को निहाल किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार गुरु गोविंद सिंह ने मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

धार्मिक आयोजन के बाद गुरुद्वारा परिसर में गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें संगत ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन और सेवादारों ने व्यवस्थाएं संभाली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d