Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskश्री हरिचांद ठाकुर का 11वां वार्षिक मतुआ मिलन संपन्न

श्री हरिचांद ठाकुर का 11वां वार्षिक मतुआ मिलन संपन्न


Deoli News 4 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रताप नगर बंगाली कॉलोनी देवली में बुधवार को हरिचांद ठाकुर का 11वां वार्षिक मतुआ मिलन महोत्सव पूरी श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता मतुआ रतन कृतिवास ठाकुर ने ‘हरि बोल’ संकीर्तन के साथ आध्यात्मिक उद्बोधन दिया। इस सम्मेलन में देवली सहित कोटा, जयपुर, अजमेर, बारां, भीलवाड़ा और अन्य कई जिलों से बड़ी संख्या में मतुआ भक्त शामिल हुए। यहां विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। महोत्सव के दौरान कृतिवास ठाकुर ने सभी सनातनी लोगों को एकजुट रहने का संदेश देते हुए समाज में शिक्षा की महत्ता और सनातन धर्म की जागृति पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने सामाजिक एकता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। मतुआ महासंघ देवली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पीयूष राय कोटा ने की। आयोजन में गौतम सजल, विपुल सज्जल, अमर दास, दीपक विश्वास, उदय मंडल, गोपी सरकार, विपुल तरुवा, आकाश बरोई, उत्तम सरकार और सुनील विश्वास सहित सुचित्रा मंडल, संध्या राय, राजेश, रोहित, अमित सिकदार, नीतू दास व दिनेश दास सहित कई सेवादारों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d