Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसखी सहेली शाखा ने मजदूर दिवस पर किया सेवा कार्य

सखी सहेली शाखा ने मजदूर दिवस पर किया सेवा कार्य


Deoli News 1 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की सखी सहेली शाखा देवली ने मजदूर दिवस पर कासीर में मनरेगा मजदूर महिलाओं के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम में 50 महिला मजदूरों को सुबह का नाश्ता करवाया गया और उन्हें गर्मी से राहत पाने के लिए समर कोट वितरित किए गए। ग्रुप की उपाध्यक्ष शिल्पा सोनी ने बताया कि मजदूर महिलाएं सर्दी, गर्मी और बारिश सभी मौसम में अपना घर और मजदूरी दोनों एक साथ संभालती हैं और उनकी मेहनत को सलाम करना सभी कर्तव्य है। माया अजमेरा ने भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे शरबत की व्यवस्था की। कासीर के प्रशासक की मदद से कार्यक्रम व्यवस्थित रहा।

कार्यक्रम में नीतू मंगल, मोनिका सुराणा, निधि गर्ग, बबीता गोयल, वन्दना तोषनीवाल, नीलम मनचंदा, सुनीता गोयल आदि सदस्य मौजूद थीं। मजदूर महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखकर सभी का मन खुश हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d