Deoli News 2 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दुर्गा सेवा समिति एवं समस्त हिंदू समाज के तत्वाधान में आगामी 5 अगस्त को देवली में सातवीं विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
कावड़ यात्रा कमेटी के अध्यक्ष राजू सरकार व संरक्षक अशोक मंडल ने बताया कि इस मौके पर 5 अगस्त सुबह 9 बजे बंगाली कॉलोनी शिव मंदिर देवली से सभी कावड़िए बस से बोरड़ा गणेश मंदिर पहुंचेंगे। जहां बनास नदी से कावड़ में जल भरकर पूजा अर्चना विधि विधान के बाद रवाना होंगे। उक्त सभी कावड़िएं गणेश रोड पर बगीची बालाजी स्थल पर एकत्रित होंगे। इसके बाद शहर में सभी कावड़िए ढोल, नगाड़ा, बैंड बाजे, झांज मंजीरे के साथ संगीत में शोभायात्रा के रूप में निकलेंगे। यह शोभायात्रा छतरी चौराहा, पुलिस थाना, बस स्टैंड के सामने, पेट्रोल पंप स्थित जीवन रक्षक हनुमान मंदिर, कॉलेज के सामने से पटेल नगर में प्रवेश करेगी। इसी तरह टेलीफोन एक्सचेंज के पास, सीआईएसएफ के गेट के सामने समेत प्रमुख मार्गो से होकर गुजरेगी। कावड़ लाने के इच्छुक श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो सकते हैं।



