Wednesday, October 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसिंदूर खेला के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन, विसर्जन यात्रा में...

सिंदूर खेला के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन, विसर्जन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

बंगाली समाज की महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं


Deoli News 21 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की बंगाली कॉलोनी में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का बुधवार को विशेष पूजा-अर्चना एवं पारंपरिक सिंदूर खेला के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर बंगाली समाज की महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर विदाई दी।

वहीं एक-दूसरे के गाल और माथे पर सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए और मां दुर्गा से परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। समिति सदस्य अशोक मंडल ने बताया कि बंगाली समाज में विजयादशमी के दिन सिंदूर खेला की विशेष परंपरा है। मान्यता के अनुसार, नवरात्र में मां दुर्गा अपने मायके आती हैं और विजयादशमी पर अपने ससुराल लौट जाती हैं। इसी परंपरा के तहत सुहागन महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर विदाई देती हैं तथा एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना करती हैं। इस अवसर पर नवविवाहित बेटियों को भी विदाई दी गई।

वहीं बुधवार सुबह 10 बजे बाद मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा बंगाली कॉलोनी से रवाना होकर चर्च रोड, पेट्रोल पंप चौराहा और मुख्य बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसके बाद यात्रा बनास नदी के किनारे पहुंची, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाएं पारंपरिक एक जैसी पोशाक में नजर आईं। यात्रा के दौरान मां दुर्गा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here