Friday, March 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसीईओ को सौंपा ज्ञापन, 10 दिन में होगा शिक्षकों का स्थाईकरण

सीईओ को सौंपा ज्ञापन, 10 दिन में होगा शिक्षकों का स्थाईकरण


Deoli News 19 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) जिला टोंक के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला संरक्षक ज्ञानसिंह कालावत के नेतृत्व में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2023 में नियुक्त शिक्षकों के शीघ्र स्थाईकरण की मांग की।

इस दौरान सीईओ कार्यालय ने संगठन को आश्वस्त किया कि कुल 57 शिक्षकों के स्थाईकरण की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है और इसे आगामी 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाएगा। इस सकारात्मक आश्वासन पर जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, जिला मंत्री रामप्रसाद धाकड़, देवली तहसील अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी और तहसील मंत्री कैलाश शर्मा सहित सुधीर चौधरी व राजेश चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया और कहा कि इससे शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के भविष्य को मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d