Deoli News 29 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ककोडिया में गुरुवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय निरीक्षण में कर्मचारियो की उपस्थिति, मिड डे मील का निरीक्षण व भण्डारण का रख रखाव देखा।
साथ ही कक्षाओं का शैक्षिक स्तर जांचा। सीसीई का रिकार्ड संधारण पोर्टफोलियो की व विद्यालय की अन्य गतिविधियों को देखा तथा सम्बलन दिया। यहां संस्था प्रधान सुमित्रा राठौड़, शिक्षक द्वारका प्रसाद मेघवंशी, आशु जैन, धर्मवीर सिंह, कैलाश चन्द कहार उपस्थित थे। इसी तरह मीणा ने गावड़ी क्षेत्र के अंबापुरा, खेड़ा गांवड़ी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गावड़ी, माताजी का रावता समेत स्कूलों का निरीक्षण किया तथा बच्चों के शैक्षणिक स्थल की जांच की। अधिकारी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजमहल में चल रही कलस्टर स्तरीय कार्यशाला में भाग लिया तथा अवलोकन किया।
मंदिर विकास के लिए राशि भेंट की
बोरड़ा गणेश मंदिर परिसर में विकास कार्य के लिए एक दानदाता ने 5 हजार रुपए दिए हैं। यह दानदाता बहरोड़ निवासी विनोद यादव ने है, जिन्होंने परिवार सहित उपस्थित होकर मंदिर परिसर में करवाए जा रहे विकास कार्यों में सहयोग के लिए ट्रस्ट के सदस्यों को 5 हजार रुपए की राशि भेंट की।
यहां ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज जोशी, सदस्य चंद्रभान गोयल, कोषाध्यक्ष लादूराम बलाई, मोतीलाल मीणा, देवली नगर पालिका के पार्षद रामनिवास मीणा, सत्यनारायण तिवाड़ी ने भामाशाह का माल्यार्पण व भगवान गणेशजी की तस्वीर भेंटकर अभिनंदन किया।


